फोन पर भी जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, फोन साफ रखने का तरीका
अगर आप अपने फोन को साफ और कीटाणू से दूर रखना चाहते हैं तो आपको ये तरीका अपनाना होगा…
>>सबसे पहले ध्यान रहे कि आपको फोन अनप्लग हो और उसपर कवर ना लगा हो. >> माइक्रोफाइबर कपड़े को नम कर लें और सॉफ्ट सोप (केमिकल फ्री) का इस्तेमाल करें. ध्यान रहे कि साबुन को सीधा फोन स्क्रीन पर नहीं लगाना है, बल्कि इसे पानी के साथ मिलाना है. अब इस इस मिक्सचर से फोन को पोछ लें.
>> भले ही आपको फोन वॉटरप्रूफ हो, लेकिन ध्यान रहे कि फोन के किसी भी ओपनिंग पर पानी ना लगे. इससे आपको फोन खराब हो सकता है.
>>अपने फोन को किसी क्लीनर में डुबोने की गलती बिलकुल भी ना करें.>>फोन को ब्लीच ना करें.
>> टिशू पेपर का इस्तेमाल करने से बचें. ये फोन की स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है.
>>किसी भी तरह के स्प्रे का यूज़ ना करें. इससे नमी फोन की खुली जगह में पहुंच सकती है.
>> फोन कंपनियां कहती है कि फोन को साफ करने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल ना करें और सिर्फ माइक्रोफाइबर कपड़ा ही यूज़ करें.

