७ सूत्रीय घोषणापत्र जारी करते हुए प्रेस संगठन उपत्यका भेला सम्पन्न, ऐन कार्यान्वयन में जोर
काठमांडू, १५ मार्च । प्रेस संगठन नेपाल उपत्यका प्रदेश भेला ७ सूत्रीय घोषणापत्र जारी करते हुए सम्पन्न हुआ है । श्रमजीवि पत्रकार संबंधी ऐन प्रभावकारी कार्यान्वयन, सांगठनिक एकता, पत्रकारों की नियमित प्रशिक्षण आदि विषयों में घोषणापत्र में जोर दिया गया है । घोषणापत्र में लिखा है– ‘राष्ट्रीय स्वाधिनता, सार्वभौमिकता, भौगोलिक अखण्डता के पक्ष में दृढतापूर्वक रहते हुए संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल को संस्थागत विकास के पक्ष में अपनी ओर से आवश्यक योगदान, ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ की राष्ट्रीय आकांक्षा के साथ संचालित अभियान को रचनात्मक सुझाव के साथ सहयोग किया जाएगा ।’
कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सचिवालय सदस्य तथा पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने उक्त भेला को सम्बोधन करते हुए कहा है कि समाजवाद का आधार तय करने के लिए सूचना प्रविधि का विकास और प्रेस जगत की भूमिका भी महत्वपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में रुपान्तरण आवश्यक है, उसमें प्रेस संगठन की भूमिका भी विशेष रहता है ।’ पत्रकारों को क्रियाशील, जिम्मेवार और अध्ययनशील होकर आगे बढ़ने के लिए भी उन्होंने सुझाव दिया । उन्होंने यह भी कना कि सामाजिक न्याय के साथ समृद्ध नेपाल निर्माण करने की जिम्मेदारी आज की आवश्यकता है ।
प्रेस संगठन उपत्यका प्रदेश संयोजक नवराज दाहाल की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेकपा स्थायी कमिटी सदस्य एवं बागमती प्रदेश कमिटी इन्चार्ज अष्टलक्ष्मी शाक्य, प्रेस संगठन इन्चार्ज तथा केन्द्रीय सदस्य राजेन्द्र गौतम, प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा, न्यूनतम पारिश्रमिक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अर्याल, संगठन के केन्द्रीय संयोजक महेश्वर दाहाल जैसे विभिन्न पदाधिकारियों ने पत्रकारिता जगत और सम–सामयिक विषयों में अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य व्यक्त किया ।

