Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना भाइरस को ले बिराटनगर में 10 रुपये में भरपेट खाना कार्यक्रम, स्थगित 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में पिछले 74 दिनों से संचालित 10 नेपाली रुपये में भरपेट खाना कार्यक्रम कोरोना भाइरस का प्रकोप को देखते हुए स्थगित किया गया है । बता दे कि आयोजक व समाजसेवी दिलीप  धारेवा के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम ढाई माह से चल रहा था । सिर्फ होली में 3 दिन बंद किये गए थे ।

श्री धारेवा के अनुसार लगभग 70 हजार लोग अबतक उक्त खाना खा चुके है । आयोजक के अनुसार उक्त अभियान में समाज के हर तबका का सहयोग मिलते आ रहा है ।

यह भी पढें   नेपाल-तिब्बत सीमा की भीषण बाढ़: चीन में तबाही की पूरी तस्वीर अब भी पर्दे के पीछे?

लोग जन्म दिन , विवाह के वार्षिकोत्सव पर पहुच लोगो को खिला  आयोजक को सहयोग करते रहे है । इस अभियान से प्रभावित हो अन्य शहर में भी इस तरह का अभियान शुरू हो गया है हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना भाइरस को महामारी घोषित किये जाने के बाद खाना स्थल पर भीड़ भाड़ को देखते हुए आगामी सूचना तक यह कार्यक्रम को स्थगित किये जाने की बात राजपा नेता व कार्यक्रम में सहयोगी मोहम्मद कादिर , नंदकिशोर तापड़िया , पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी है ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के अनुमान पर राकेश मिश्रा का गम्भीर सवाल, कहा-‘पहले लोगों को बचाइए, पुनर्निर्माण का बिल बाद में बनाइए’

बता दे कि मोरंग जिला प्रशासन ने भी कोरोना भाइरस के मद्देनजर भीड़ भाड़ बाले कार्यक्रम न करने का  सभी संस्था से अनुरोध किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com