नेपाल–भारत सीमास्तम्भ तोड-फोड
१५ मार्च, काठमांडू । नेपाली भूमि में नेपाल–भारत सहायक सीमास्तम्भ गाडे जाने की बात कहते हुये वहां का नेपाली काँग्रेस का नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शनिवार कञ्चनपुर के बेल्डाँडी गाउँपालिका में सीमास्तम्भ तोडफोड किया है ।
सशस्त्र प्रहरी बल ३५ नं गण का गणपति शसस्त्र प्रहरी उपरीक्षक वीरसिंह साहु ने जानकारी दिया कि कुछ दिन पहले ही नेपाल–भारत संयुक्त सर्भे टोली द्वारा बेल्डाँडी गाउँपालिका–३ वैवाह में सहायक सीमास्तम्भ ७८३÷४ निर्माण किया था ।
नेपाली भूमि में उक्त सीमास्तम्भ गाडा गया है कहते हुये नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता ने वह स्तम्भ तोडा है । साहु ने बताया कि उक्त सीमा स्तम्भ जोर बेजोर के आधार पर नेपाल द्वारा ही निर्माण किया गया था ।
तत्कालीन संविधानसभा का पूर्व सदस्य बहादुरसिंह थापा, दिवान विष्ट और काँग्रेस जिला कार्यसमिति का पदाधीकारी गाडे गये सीमास्तम्भ क्षेत्र में पहुंचा था ।

