प्रधानमन्त्री ओली फिर से पहुंचे त्रिवि शिक्षण अस्पताल
फाइल तस्वीर५ मार्च, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिये त्रिवि शिक्षण अस्पताल पहुंचे हैं ।
शिक्षण अस्पताल का निर्देशक प्रेमकृष्ण खड्का ने बताया कि दूसरी बार गुर्दा प्रत्यारोपण के क्रम में प्रधानमन्त्री ओली के पेट के अन्दर रखे हुये स्टेन्ट को निकालने के लिये वो यहां आए हैं ।
प्रेस सलाहकार सूर्य थापा के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली स्टेन्ट निकालने के बाद आज ही बालुवाटार वापस चले जायेंगे । और शाम ५ बजे से होने जा रहा सार्क राष्ट्रो के बीच विडियो कन्फ्रेन्स में शामिल होंगे ।
प्रधानमन्त्री ओली की दूसरी बार गुर्दा प्रत्यारोपण फाल्गुन २१ गते हुआ था और ३० गते को डिसचार्ज हुआ था ।


