संघीय संसद् में महासचिव पद आज से रिक्त, तुरन्त नयां नियुक्ति में समस्या
१५ मार्च, काठमांडू । संघीय संसद् का महासचिव पद आज से खाली हो रहा है । मनोहर प्रसाद भट्टराई महासचिव के पद पर थे, जिन्होंने रविवार से अवकाश ले रहे हैं । जिससे महासचिव का पद रिक्त होने जा रहा है ।
महासचिव पद रिक्त होने के बाद तुरन्त नया महासचिव नियुक्त करने में समस्या है क्योंकि संघीय संसद सचिवालय द्वारा पर्याप्त गृहकार्य नहीं किया गया है । संसद के जानकारों के अनुसार महासचिव के लिये संसद से अवगत व्यक्ति को ही प्राथमिकता दिया जाना चाहिये ताकी महासचिव नियुक्ति के लिये काम आगे बढाने में सहज हो ।
सभामुख का प्रेस सलाहकार श्रीधर न्यौपाने ने बताया कि रविवार के सुबह तक भी सभामुख और अध्यक्ष के बीच इस विषय को लेकर अनौपचारिक बातचीत नहीं हुयी है । २०४८ साल के बाद अभी तक चार लोग महासचिव की जिम्मेदारी निर्वाह किये हैं ।

