Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में निर्माण हो रहा है विवाह भवन, सांसद् यादव ने किया शिलान्यास

 

वीरगंज, १५ मार्च । वीरगंज मुर्ली हनुमान मन्दिर के पास एक विवाह भवन निर्माण होने जा रहा है । भवन का शिलान्यास पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने किया । स्थानीय पूर्वाधार विकास साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत निर्माण होने जा रहे विवाह भवन निर्माण के खातिर सांसद् यादव ने संसदीय कोष से २५ लाख रुपैयां विनियोजन किया है ।
आइतबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच पूजा–पाठ के साथ सांसद् यादव ने उक्त भवन का शिलान्यास किया और कहा कि यहां निर्माण होनेवाला भवन में गांव के विभिन्न समुदाय के लोग शादी–विवाह कर सकते हैं । उनका कहना है कि भवन गरीब और निमुखा के लिए सबसे ज्यादा उपभोगी सिद्ध होनेवाला है ।
कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के सभापति नेक महमद अन्सारी, वार्ड न.१२ के अध्यक्ष रामदरश कुशवाहा, नगरपालिका सदस्य रमेश साह कानु, सुराती देवी, निलम कुमारी कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के जिला सदस्य मुस्तकिम हवारी, नगर उपाध्यक्ष सेख रुस्तम, संसदीय प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता जैसे व्यक्तित्व भी सहभागी रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com