हिमपात के कारण मुस्तांग का जनजीवन प्रभावित
१
५ मार्च, काठमांडू । हिमाल के उस पार के जिला मुस्तांग में शनिवार दोपहर से हिमपात शुरु हो गया है, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है । दोपहर २ बजे से लगातार बर्फबारी के कारण वहां का अत्रिकांश क्षेत्र बर्फ से ढक गया है ।
मुस्ताङ का प्रमुख जिला अधिकारी वेदप्रसाद अर्याल ने जानकारी दिया कि मुस्तांग के सदरमुकाम जोमसोम में डेढ फिट से ज्यादा बर्फ जमा हुआ है । उनके अनसुार थांव के तरफ तो तीन फीट से ज्यादा बर्फ जमा हुआ है ।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी के साथ ही जोमसोम बजार में बिजली का पोल भी गिर गया है जिससे वहां का विद्युत आपूर्ति भी बन्द है । जोमसोम विमानस्थल से एक भी विमान का आवत जावत नहीं हो पाया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी अर्याल ने जानकारी दिया कि हिमपात के कारण वहां का जनजीवन कष्टकर हो गया है । पैदल यात्रा करना भी मुश्किल हो गया है ।

