Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा सील, भारत और नेपाल के नागरिकों को आने जाने की मिली छूट

 

कोरोना वायरस से निपटने में लगे नेपाल से विदेशी नागरिकों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। इस बीच शनिवार रात बारह बजे से नेपाल-भारत सीमा को सील कर दी गई, हालांकि भारत और नेपाल के नागरिकों को इससे छूट मिली है। नेपाल के नागरिक भारत और भारत के नागरिक नेपाल आ और जा सकते हैं।

भारत-नेपाल और भूटान के नागरिकों को राहत

भारत-नेपाल सीमा पर विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद से सोनौली बार्डर से विदेशियों के नेपाल और भारत में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। नेपाल में भारतीय नागरिकों के अलावा किसी भी विदेशी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारत की तरफ से नेपाल व भूटान को छोड़ किसी भी देश के नागरिक को प्रवेश अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि दोनों देशों के प्रतिबंध आदेशों की अवधि अलग-अलग है। भारतीय आव्रजन विभाग के अनुसार अब तक आए आदेशानुसार विदेशियों पर 15 अप्रैल तक रोक रहेगी। नेपाल के आव्रजन अधिकारी गिरिराज खनाल का कहना है कि 15 मार्च से 30 मार्च तक भारतीयों को छोड़ सभी विदेशी नागरिकों के नेपाल में प्रवेश प्रतिबंध के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सखुआ प्रसौनी में योग सत्र का आयोजन

प्रतिबंध के बाद भटकते रहे विदेशी पर्यटक

सोनौली आव्रजन कार्यालय द्वारा शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद विदेशी नागरिकों (नेपाल-भूटान छोड़ कर ) के भारत प्रवेश पर रोक लगा दी गई। वहीं नेपाल के बेलहिया आव्रजन कार्यालय द्वारा विदेश के नागरिकों पर प्रतिबंध आदेश शनिवार की रात 12 बजे के बाद लागू किए जाएंगे। इस समयांतराल के कारण कई विदेशियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बेलहिया आव्रजन अधिकारी गिरिराज खनाल ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे के बाद सभी विदेशियों (भारत छोड़ कर ) के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

यह भी पढें   बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के लाल प्रो. रजनीश गुप्ता,

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *