Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के भूमिगत माओवादी को नेपाल आने का निमण्त्रण ।

 

२४ पुस, काठमाण्डू । भारत मे शसस्त्र संघर्ष कररहे भूमिगत भाकपा (माओवादी) के नेताओं को नेकपा माओवादी ने अपना महाधिवेशन मे भाग लेने के लिये निमण्त्रण पत्र भेजा है।  बुधबार से राजधानी मे शुरु होने वाली सातवाँ महाधिवेशन मे भारत सहित अन्य देशों के भी माओवादी पार्टी को वैद्य और बादल व्दारा संयुक्तरुप मे पत्र लिखकर काठमाडू बुलाया गया है ।
नेपाल के माओवादी व्दारा लिखा गया पत्र मे ऊल्लेख है कि ‘ हमारी पार्टी दो दलों तथा दो देश के जनता के वीच केसम्बन्धको महत्व देती है ‘ । इसलिये हम आपलोगों को  महाधिवेशन मे सहभागी होने वा महाधिवेशन सफलता की शुभकामना एवं ऐक्यवद्धता जनाने के लिये अनुरोध करते हैं । भाकपा माओवादी को बादल और वैद्य व्दारा लिखागया संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र मे जनवरी ९ से १३ तक होनेवाली नेकपा माओवादी का सातवाँ महाधिवेशन केवल दो दशक बाद ही नही बल्कि ऐतिहासिक भी होने की बात कही गयी है ।
वैद्य और वादल की चिठी पोष्ट करने और आने वाले अतिथियों को ‘रिसिभ’ करने का काम पोलिटब्यूरो सदस्य इन्द्रमोहन सिग्देल (बसन्त) को दिया गया है । अनलाइनखबर को प्राप्त हुइ जानकारी के अनुसार वैद्यपक्षीय माओवादी ने भारत कपा माओवादी के साथ-साथ अफगानिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, इटाली, ट्युनिसिया, फिलिपिन्स, ग्यालिसिया, क्यानडा, अमेरिका, कोलम्बिया, इरान समेत के देशों के कम्युनिष्ट पार्टी एवं संगठन को भी महाधिवेशन मे आने या शुभकामना पठाने आग्रह किया गया है ।

यह भी पढें   माहेश्वरी सभा जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यावसायी भीकमचंद तापड़िया जी की धर्म पत्नी गीता देवी का निधन

माओवादी प्रवक्ता पम्फा भुसाल के अनुसार महाधिवेशन के लिये चीन के कम्युनिष्ट पार्टी को भी पत्र लिखा गया है । ऊसीप्रकार उत्तरकोरिया और क्युबा को भी पत्र पठाया गया है। भुसाल ने कहा कि भाकपा माओवादी से महाधिवेशन मे प्रतिनिधित्व होना व्यवहारिकरुप मे कठिन है, कौन-कौन भाग लेगें उसका पता आज रात तक हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com