Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रितुपर्णा से मिल भावुक हुई मनीषा ।

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का न्यूयार्क में कैंसर का इलाज चल रहा है। मनीषा के मैनेजर सुब्रतो घोष ने बताया कि मनीषा की सह कलाकार रितुपर्णा सेनगुप्ता जब वहां पहुंची तो मनीषा उन्हें देख बेहद खुश हुई। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। रितुपर्णा मनीषा की करीबी दोस्त हैं।

मनीषा के मैनेजर बताते हैं कि जब कभी मनीषा कोलकता जाती हैं तो जरूर रितुपर्णा से मिलती हैं। दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी है। रितुपर्णा अपने परिवार के साथ न्यूयार्क किसी काम से आयी हुई थी।

यह भी पढें   युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इरान तैयार,ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति पेजिस्कियन ने किए हस्ताक्षर

मनीषा, रितुपर्णा की दोस्ती फिल्म सौदागर, बाम्बे और लज्जा के दौरान हुई थी। गौरतलब है आजकल मनीषा का कैंसर का इलाज चल रहा है। इस महीने से उनकी कीमोथैरेपी भी शुरू हो गई है। इलाज के दौरान उन्होंने काफी हिम्मत दिखाई।

घोष ने बताया कि मनीषा अगले 6 महीने तक अमेरिका में रहेंगी। वह बीमारी दूर होने को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक, उनके परिजन और प्रबंधक उनके साथ हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *