नेपाली कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद का लालच छोड़ देना चहिये : सुजाता
इनरवा , जनवरी ११ । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य सुजाता कोइराला ने कहा है कि यदि नेपाली कांग्रेस के नेता सचमुच राजनीतिक कीचड़ मे फंसे राष्ट्र को बचाना चाहतें हैं तो ऊन्हे प्रधानमंत्री पद का लालच को छोड़ देना चहिये ।
कोइराला ने यह भी कहा कि नेकां के नेताओं में सत्ता की लालच होने से देश का लोकतंत्र खतरे में पड गया है ।
शुक्रवार को इनरवा में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कोइराला ने कहा कि प्रधानमन्त्री पद की तुलना में राष्ट्र ज्यादा महत्वपूर्ण है । उन्होने कहा कि ऐसा समय जब की दलों आम सहमति बनाने में विफल हो रहा है, नेकां के नेताओं कोराष्ट्र को बचाने के लिये अभिभाव की जिम्मेदारी को वहन करना चाहिए । कोइराला ने कहा कि किसी भी अहंकार टकराव मे नहीं होकर बल्कि हमे सरकार में शामिल होकर काम करने की स्थिति बनाना चाहिए ।
पूर्व विदेश मंत्री कोइराला ने यह भी दावा किया है कि विदेशी शक्ति की बोलबाला होगया है जो कि देश को प्रभावित कर रहा है , और यह सभी नेपालीयों के लिए शर्म की बात है ।

