Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूरोप, पश्चिम एशिया तथा खाडी क्षेत्र आदि ६६ देशाें से नेपाल प्रवेश में प्रतिबन्ध

 

काठमाडौं ।

कोरोना के सम्भाव्य प्रकोप काे दृष्टिगत करते हुए सरकार यूरोप, पश्चिम एशिया तथा खाडी क्षेत्र आदि ६६ देशाें से नेपाल प्रवेश में प्रतिबन्ध लगाया है । यह व्यवस्था २०७६ चैत ७ गते मध्यरात से ही लागू हाे चुका है ।

प्रतिबन्धित देश के नागरिक ही नही, वहाँ रहने वाले नेपाली, गैरआवासीय नेपाली काे भी नेपाल आने से राेका जा रहा है। साथ ही, प्रतिबन्ध लगे देश काे ट्रान्जिट बनाकर भी काेई नेपाल नही आ सकते है । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार नेपाल में कुल ६६ देश के  नागरिक और वहाँ से आने वाले सभी पर प्रतिबन्ध लगाया गया है ।

यह भी पढें   डोल्पा में फंसे सभी छह भारतीय पर्यटकों का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू

सरकार द्वारा बुधवार किए गए निर्णयअनुसार प्राधिकरण ने उडान व्यवस्थापन करने का एयरलाइन्स कम्पनी काे निर्देशन दिया है । प्राधिकरण के अनुसार यूरोप के ४५ देश से नेपाल आने वाले पर रोक लगाया गया है । पश्चिम एशिया और खाडी के १९ देश के साथ ही जापान और कोरिया से नही आ सकते हैं ।

उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल के संयोजकत्व में गठित कोरोना भाइरस संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समन्वय समिति के गुरुवार हुए बैठक में आवागमन बन्द करने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने का विभिन्न निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com