Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इटली में कोरोना से हाहाकार, एक ही दिन में 627 मौतें, जानिए विश्व का हाल माैत का आँकडा दस हजार पार

 
घायल तो मानवता ही हुई है। करोनावायरस

दुनियाभर में कोरोना से मृतकों की संख्‍या 10 हजार को पार कर गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने चेताया है कि यदि सख्‍त कदम नहीं उठाए गए लाखों लोगों की मौत होगी।
लॉस एंजिलिस, एजेंसियां। इटली में कोरोना वायरस के प्रकोप से हाहाकार मच गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 627 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अकेले इटली में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,000 हो गई है। इटली में संक्रमित मरीजों की संख्‍या 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है। लोम्बार्डी का उत्तरी क्षेत्र इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में 2,549 मौतें हुई हैं जबकि 22,264 लोग संक्रमित हुए हैं। इटली के तमाम उपायों के बावजूद महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

न्‍यूयॉर्क में सेना तैनाती की मांग

चीन के बाद वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा त्रस्त इटली ने विदेशी क्रूज के लिए अपने पोर्ट बंद कर दिए हैं। लॉकडाउन की अविध भी अगले माह तक बढ़ा दी गई है। यूरोप और अमेरिका भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की करीब चार करोड़ आबादी को घरों में ही रहने के लिए कह दिया गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफे के बाद न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासिओ ने सेना तैनात करने की मांग की है।

मरने वालों की संख्‍या 10 हजार के पार

इटली में चीन से भी ज्यादा मौत हो चुकी हैं। जबकि पूरी दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है। कैलिफोर्निया को गुरुवार शाम से लॉकडाउन कर दिया गया। न्यूयॉर्क के मेयर ब्लासिओ ने कहा कि पूरा शहर महामारी से जूझ रहा है। संकट का सामना करने के लिए सेना को तैनात किया जाना चाहिए। अकेले न्यूयॉर्क में ही 3,615 मामले सामने आ चुके हैं। पड़ोसी देश मेक्सिको से अमेरिका में आवाजाही पर भी अंकुश लगा दी गई है।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

अमेरिकियों को दी गई चेतावनी

विदेश दौरे पर गए अमेरिकियों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे तत्काल नहीं लौटे तो अनिश्चितकाल के लिए बाहर ही रह जाएंगे। इधर यूरोपीय देश फ्रांस में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। अर्जेटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नाडिज ने भी 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो राज्य के सभी प्रसिद्ध समुद्र तटों के साथ ही रेस्तरां और बार भी 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

यूएन महासचिव ने किया आगाह

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस का भयावह प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, अगर हमने जंगलों में लगी आग की तरह इसे फैलने दिया तो लाखों लोगों की मौत हो जाएगी।

स्पेन में मृतकों का आंकड़ा एक हजार के पार

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,002 हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 235 लोगों ने दम तोड़ा। जबकि 2833 नए मामलों के साथ पीडि़तों की संख्या बढ़कर 19,980 हो गई है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मैड्रिड शहर प्रभावित है। इस शहर में ही 7165 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

ब्रिटेन में शादी में सिर्फ पांच लोगों को इजाजत

चर्च ऑफ इंग्लैंड ने कोरोना वायरस के चलते शादी में आने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी है। इसकी वेबसाइट पर कहा गया है कि चर्च में होने वाली शादी में सिर्फ पांच लोगों दूल्हा, दुल्हन, दो गवाह और पादरी को मौजूद रहने की अनुमति होगी।

जर्मनी में कर्फ्यू लगाने की चेतावनी

जर्मनी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश के 8.3 करोड़ नागरिकों ने अगर रोकथाम के उपायों को नहीं अपनाया तो कफ्र्यू लगाया जा सकता है। जर्मनी में अब तक 13,959 मामलों की पुष्टि हुई है।

दुनिया का हाल

– मलेशिया में पाबंदियों को सख्ती से लागू कराने के लिए सेना तैनात की जाएगी, करीब 900 मामलों की पुष्टि

– ईरान में पीडि़तों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया, बीते 24 घंटे में 149 और पीडि़तों ने दम तोड़ दिया

– फ्रांस के करीब एक लाख 30 हजार नागरिक विदेश में फंसे हैं, उन्हें लाने के प्रयास किए जा रहे हैं

सर्वाधिक प्रभावित देश

देश – मौत – संक्रमित

इटली – 3405 – 41,035

चीन – 3,248 – 80,967

ईरान – 1433 – 19,840

स्पेन – 1,002 – 19,980

फ्रांस – 372 – 10995

यह भी पढें   खेल के मैदान में नेपाल का बढ़ता कदम और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कृतिका यादव

अमेरिका – 200 – 13880

ब्रिटेन – 144 – 3269

दक्षिण कोरिया – 94 – 8652

नीदरलैंड्स – 76 – 2460

जर्मनी – 44 – 13,959

श्रीलंका में लगा कर्फ्यू

श्रीलंका सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के दफ्तर ने एलान किया है कि शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूरे देश में कफ्र्यू रहेगा। यह कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया सबसे बड़ा कदम है। श्रीलंका में अब तक 66 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण की आशंका में करीब 2,400 लोगों को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। संक्रमण को रोकने के लिए श्रीलंका से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले ही बंद कर दी गई हैं।

बांग्लादेश में कोरोना से लड़ेगी सेना

बांग्लादेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सेना की मदद लेने का फैसला किया है। यही नहीं कोरोना पीडि़तों की जांच और इलाज के लिए राजधानी ढाका के समीप तोंगी में सेना विशेष चिकित्सकीय निगरानी केंद्र का निर्माण करेगी। बांग्लादेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 17 हो गई है जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के चलते बांग्लादेश की सरकार लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इस बारे में आगाह करते हुए मलिक ने कहा कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर कई जगहों पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद की जा सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com