आडियाे रिकार्डिंग द्वारा काेराेना वायरस के विषय में अपवाह फैलाने वाला प्रहरी हिरासत में
काठमाडौं ।
नेपाल में कोरोना भाइरस (कोभिड) १९ का संक्रमण फैलने और एक व्यक्ति की मृत्यु हाेने के आशय का अडियो रेकर्ड कर सामाजिक सञ्जाल में भ्रम फैलाने के आराेप में प्रहरी एक व्यक्ति काे हिरासत में लिया है ।
पकडा जाने वाला व्यक्ति रामेछाप का है जाे भक्तपुर के सिपाडोल में रहता है इसका नाम विवक थापा मगर है ।
उसे नेपाल प्रहरी के साइबर ब्यूरो ने हिरासत में लिया है ।
उसने राजधानी के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मृत्यु हाेने तथा यह बात सरकार द्वारा छिपाए जाने का अपवाह फैलाया था ।

