सेना द्वारा आकाश से औषधि छिडकने का हल्ला सिर्फ अपवाह,सेना द्वारा विज्ञप्ति जारी कर खण्डन
सामाजिक सञ्जाल में “नेपाली सेना के हेलिकाप्टर से आकाश से कोरोना भाईरस (कोभिड-१९) विरुद्ध कीटनासक औषधी छिडकने का” हल्ला फैलने के बाद नेपाली सेना ने गम्भीर ध्यानाकर्षण कराया है ।
‘नेपाली सेना द्वारा हेलिकप्टर प्रयोग कर कीटनासक औषधी छिडकने की काेई योजना नही हाेने की जानकारी दी है । सेना ने आग्रह किया है कि ऐसे किसी भी अपवाह के पीछे न लगें और ऐसे भ्रामक झूठे तथा मनगढन्त समाचार पर यकीन ना करें । नेपाली सेना के जनसम्पर्क तथा सूचना निर्देशनालय ने इस विषय पर विज्ञप्ती भी जारी किया है ।

