Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपति में विशेष पूजापाठ स्थगित

 

काठमांडू, २१ मार्च । कोरोना (कोभिड–१९) वायरस संबंधी जोखिम को लक्षित कर पशुपतिनाथ मन्दिर में विशेष पूजापाठ को स्थागित किया गया है । पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने ऐसा निर्णय किया है । स्मरणीय है, पशुपतिनाथ मन्दिर के लिए १ हजार १ सौ रुपैयां से लेकर २५ लाख रुपैयां तक देकर कोई व्यक्ति विशेष समय लेकर यहां विशेष पूजा कर सकता था । अब ऐसी पूजा नहीं हो सकती ।
कोष ने कहा है कि नियमित पूजापाठ को नहीं रोका गया है । लेकिन कारेना संबंधी त्रास के कारण ही नियमित पूजापाठ में संलग्न लोगों की संख्या में भी कमी आई है । कोष ने यह भी कहा है कि नियमित पूजा के लिए भी २५ लोगों से अधिक को मन्दिर के अन्दर नहीं भेजा जाएगा और निश्चित दूरी को कायम रखकर पूजापाठ किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *