Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में काेराेना से मरने वालाें के जारी किए गए आंकड़े पर उठने लगे हैं सवाल

 

वाशिंगटन, आइएएनएस।

चीन में कोरोना वायरस के चलते हुई मौतों का जो आंकड़ा सामने आ रहा है, उस पर सवाल उठने लगे हैं। कई चीनियों ने मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट का हवाला देते हुए दावा किया कि यह आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। मालूम हो कि चीन की सरकार ने वायरस से अब तक 3,270 लोगों की मौत और 81,093 के संक्रमित होने की पुष्टि की है।

लैंडलाइन यूजर्स हुए कम

बता दें कि चीन में सभी खबरों और सूचनाओं पर सरकार का नियंत्रण होता है। तीन महीने पहले मध्य चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस फैला था। कई चीनी नागरिकों ने वीडियो और दस्तावेजों के जरिये सरकारी आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि चीन में बीते तीन माह में 2.1 करोड़ मोबाइल फोन यूजर कम हो गए।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

लैंडलाइन यूजर्स की संख्‍या में भारी गिरावट

न्यूयॉर्क में रहने वाली चीनी ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने मोबाइल यूजर्स को लेकर गत 19 मार्च को जारी हुए चीन के सरकारी मासिक डाटा को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। इस डाटा के अनुसार, सेलफोन यूजर्स की संख्या 1.60 अरब से घटकर 1.58 अरब रह गई है। इसी तरह लैंडलाइन यूजर्स का आंकड़ा 19.83 करोड़ से कम होकर 18.99 करोड़ रह गया है। जेंग ने इशारों में कहा कि ये अकाउंट कोरोना वायरस से हुई मौतों के कारण बंद हो सकते हैं।

चीनी मोबाइल कंपनियों के यूजर्स घटे

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की नेपाल के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार विदाई भेंट

अमेरिका से संचालित स्वतंत्र मीडिया ईपोक टाइम्स ने अपनी खबर में बताया है कि चीनियों के जीवन में सेलफोन कितना अहम है? चीनी मूल के अमेरिकी द्वारा संचालित इस अखबार ने बताया कि चीन में सरकार नियंत्रित उच्च स्तर पर संचार प्रौद्योगिकी की उपयोगिता है। चीन सरकार ने गत वर्ष एक दिसंबर को सेलफोन रखने के लिए फेशियल स्कैन अनिवार्य कर दिया था।

हैरान करता है यह आंकड़ा

अखबार ने चीन की सभी तीनों मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के डाटा के हवाले से बताया कि गत दिसंबर में सेलफोन यूजर्स की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई थी। चीन के 60 फीसद मोबाइल मार्केट पर नियंत्रण रखने वाली कंपनी चाइना मोबाइल ने बताया कि देश में फेशियल स्कैन अनिवार्य होने के बाद दिसंबर में 30.73 लाख नए उपभोक्ता जुड़े थे। लेकिन जनवरी में आठ लाख 62 हजार और फरवरी में 72 लाख उपभोक्ता कम हो गए। इसी तरह चाइना टेलीकॉम ने जनवरी में चार लाख तीस हजार और फरवरी में 56 लाख यूजर्स घटने की जानकारी दी।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

चीन का दावा, 89 फीसद मरीज ठीक हुए

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ आयोग ने कहा है कि करीब 89 फीसद कोरोना पीडि़त ठीक हो चुके हैं। देश में एक दिन के अंतराल के बाद फिर कोई नया मामला सामने नहीं आया। जबकि नौ और पीडि़तों ने दम तोड़ दिया।

दैनिक जागरण से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com