कोरोना वायरस से संक्रमित १ लाख से अधिक लोग पूर्ण रुप में स्वस्थ हो चुके है
काठमांडू, २४ मार्च । आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की त्रास में है । कोरोना वायरस से संक्रमित हो या ना हो, हर व्यक्ति खूद के ऊपर आंशका कर रहे हैं कि कई मुझे भी कोरोना तो नहीं हुआ है । लेकिन एक बात तो सच है कि कोरोना वायरस से संक्रमित हर व्यक्ति का निधन नहीं होता । वायरस संक्रमित में से बहुत ही कम लोगों की जान गई है ।
विश्व तथ्यांक को देखें तो कोरोना वायरस से संक्रमित १ लाख से अधिक लोग पूर्ण रुप में स्वस्थ होकर अपने घर वापस हो चुके हैं । हां, २ लाख ३७ हजार लोग आज भी संक्रमति अवस्था में हैं, उनमें से गम्भीर बिमारी लोगों की संख्या ११ हजार ही है । तथ्यांक अनुसार सोमबार शाम तक १९३ देश कोरोना वायरस से सक्रमित हो चुका है और १५ हजार ४०९ लोगों की जान जा चुकी है ।
दक्षिण एसिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमियत पाकिस्तान में मिले हैं, जहां ८७३ लोग कोरोना की संक्रमण में हैं । इसतरह भारत में ४३३, श्रीलंका में ९२, अफगानिस्तान में ४०, बंगलादेश में ३३, माल्दिभ्स में १३, नेपाल और भुटान में २–२ लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं । इसीतरह भारत में ८, बंगलादेश में ३, अफगानिस्तान में १ लोगों की जान कोरोना के कारण गई है ।
शुरु में चीन स्थित बुहान प्राप्त में कोरोना वायरस मिला था, आज चीन में उक्त वायरस नियन्त्रण में आ चुका है । तथ्यांक अनुसार चीन में ८१ हजार ९३ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, उसमें से ३ हजार २७० लोगों की जान गई है और ७२ हजार से अधिक लोग ठीक होकर घर वापस हो चुके हैं ।

