कैलाली बोर्डर से अवैध रुप में नेपाल प्रवेश कर रहे है नेपाली
२६ मार्च, कैलाली । कोरोना से सम्भवित खतरा न्यूनीकरण करने के लिये नेपाल–भारत सीमा नाका बन्द किया गया है फिर भी कैलाली बोर्डर में अवैध रुप से भारत से नेपाल प्रवेश करनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है । धनगढी उप–महानगरपालिका वडा नम्वर १ स्थित त्रिवेणी घाट होकर नेपाली जनता भारत से नेपाल प्रवेश कर रही है ।
बुधवार को त्रिवेणी घाट से धनगढी प्रवेश करने वाले २४ व्यक्तियों को नियन्त्रण में लेकर पुलिस ने क्वारेन्टाइन में रखी है । जिला प्रहरी कार्यालय कैलाली का प्रहरी नायब उपरीक्षक दक्षकुमार बस्नेत ने जानकारी दी कि उद्योग वाणिज्य संघ कैलाली के समन्वय में उनलोगों को संघ में बनाया गया क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।
उन्होंने बताया कि भारत के मध्य प्रदेश के इन्दौर से आए २४ व्यक्ति को क्वारेन्टाइन में रखा गया है । अन्य चोरी छुपे नेपाल प्रवेश कर रहे है जिस पर सरोकार वाला का ध्यान जाना चाहिये और उसपर कडाई करनी चाहिये ।

