Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपवाहाें से बचें, ईरान में मेथेनॉल पीने से सैकड़ों की जान गई

 

ईरान में मेथेनॉल पीने से सैकड़ों लोगों के मरने की बात सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया में इस प्रकार की चर्चा चल रही थी कि मेथेनॉल पीने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। जिसके बाद पूरे ईरान में कई लोगों ने मेथेनॉल पी। ईरानी मीडिया के मुताबिक अभी तक लगभग 300 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,000 से अधिक बीमार हैं। वहीं ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े एक डॉक्टर के मुताबिक यह संख्या पांच सौ के लगभग है।
अमेरिका में गुरुवार को 16,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 85,600 हो गई है। वहीं स्पेन में बीते चौबीस घंटे में 769 लोगों की मौत हो गई है जबकि इटली में एक ही दिन में लगभग 1,000 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में सोशल मीडिया में अफवाह फैली कि मेथेनॉल पीने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। इसके बाद पूरे ईरान में कई लोगों ने मेथेनॉल पी ली जिससे लगभग 300 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1,000 से अधिक बीमार हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com