Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाकडाउन कोई राजनैतिक हड़ताल नहीं, समय की माँग है : डा. राउत

 

मनोज बनैता, सिरहा, मार्च २८ ।

विश्व में मौत का ताण्डव मचा रहा कोविड़-१९ को फैलने से रोकने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है और वह है सम्पुर्ण लाकडाउन । जनमत पार्टी के राष्ट्री य अध्यक्ष डा. सि.के राउत ने कहा है कि अभी के हालात में गांव – गांव को लाकडाउन करना अत्यन्त जरूरी है, क्योंकि गांव में इस तरह से मिलने जुलने का वातावरण रहता है कि अगर यह भाइरस गांव में घुस गया तो पूरा विनाश कर डालेगा। उन्होंने यह अपील की है कि अपने टोल में कोविड़-१९ प्रभावित इलाके (देश या विदेश से) आये लोगों का अभिलेख रखें, और उन्हें २ सप्ताह अनिवार्य क्वारेन्टाइन में रखें। बाहर से लोगों का आनाजाना बिलकुल बंद करें। यह अभी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें सभी पक्ष साथ दें।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित

क्योंकि जिसे क्वारेन्टाइन में रहना चाहिये, वे अगर नहीं रहते हैं तो सबसे पहले उनके परिवार और प्रियजन प्रभावित होंगे । राउत ने यह भी कहा है कि लोगों को यह लग रहा है कि २० घंटा “आइसोलेशन” में रहेंगे और फिर ४ घंटा खुला हाटबजार, चौकचौराहे, चायदुकान में। अगर किसी को कोविड़-१९ होगा, तो घंटा-दो घंटा की भीड़ काफी नहीं होगी फैलने के लिए?

 

इसलिए समझें कि यह कोई राजनैतिक हड़ताल नहीं है कि दिन भर घर में रहो और पाँच बज गया तो फिर से डगर, सड़क, चौक-चौराहे और हाटबजार में भीड़ लगाने उतर जाओ। अगर हम सभी ‘लाक-डाउन’ को सही तरीके से पालन करते हैं, तो कोविड़-१९ को परास्त कर सकते हैं। उनहोने स्थानीय सरकार से यह आग्रह किया है कि स्थानीय सरकार भी टोल-टोल में बाहर से आये लोगों का अभिलेख रखने, बाहर से लोगों का आनाजान निषेध करने, क्वारेन्टाइन के लिए, मास्क और साबुन उपलब्ध कराने, तथा खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने में अभी पूरी शक्ति लगायें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com