Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिब्बत ने निर्यात याेग्य नहीं हाेने की आशंका में चीन से नेपाल आ रहे निरीक्षण किट काे राेका

 

काठमाडौँ —

कोरोना भाईरस (कोभिड–१९) परीक्षण, रोकथाम तथा उपचार के चीनी स्वास्थ्य सामग्री के गुणस्तर के विषय में प्रश्न उठने के बाद नेपाल के लिए आ रहे सामग्री काे बीच में ही राेक दिया गया है ।

गत बुधबार चीन के हृवा खथाई अर्थात् बेइजिङ साभान्ट बायोटेक्नोलोजी कम्पनी द्वारा २ हजार लाेगाें के लिए कोरोना भाईरस (कोभिड–१९) के परीक्षण का किट नेपाली दूतावास काे उपलब्ध कराया गया था । जिसे राेक दिया गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कोरोना परीक्षण के जाँच किट से ३० प्रतिशत बीमारी का पहचान करने और, रोग लगने पर भी ७० प्रतिशत व्यक्ति में संक्रमण पता नही लगा पाने के कारण उसे गुणस्तरहीन मानते हुए स्पेन ने पहले ही चीनी कम्पनी का सामान वापस कर दिया है ।  चीन के अनुसार उसकी सरकारी निकाय इस बात की जाँच कर रही है साथ ही यह कहा जा रहा है कि उक्त कम्पनी चीन के सुचीकृत कम्पनी में शामिल नही है । चीन ने कहा है कि नेपाल काे जाँच किट और अन्य सामग्री भेजने की ओर पहल किया जा रहा है ।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबाजार में प्रदर्शन के बीच गणेश यादव का शव पुलिस ने सड़क से हटाया

बेइजिङ साभान्ट बायोटेक्नोलोजी ने चीनस्थित नेपाली दूतावास काे ३० हजार अमेरिकी डलर (हालको विनिमय दर अनुसार ३६ लाख नेपाली रुपैयाँ) बराबर का २ हजार किट सहयोग स्वरुप उपलब्ध कराया था। यह सामग्री आयात करने के लिए नेपाल सरकार ने भन्सार छुट तथा  तातोपानी नाका पर जाँचपास का प्रबन्ध कर चुकी है ।चीन से यह सामग्री निकलने के बाद भी  तिब्बत सरकार ने सामग्री काे राेक रखा है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com