Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना 30 घंटे में 8 लाख मरीज रखने की क्षमता वाले अस्पताल बनाएगी

 
काेराेना से जंग काे तैयार भारत
काेराेना से जंग काे तैयार भारत

भारतीय सेना भी कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार है। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनाेज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार काे ऑपरेशन नमस्ते लाॅन्च किया। सभी जवानाें की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दाे माेर्चाें पर बंदोबस्त किए हैं। पहला, 13 लाख जवानाें काे संक्रमण से बचाना और दूसरा, संक्रमित लाेगाें काे क्वारेंटाइन कर इलाज सुनिश्चित करना। सेना प्रमुख ने सीमा पर तैनात जवानाें काे आश्वासन दिया कि महामारी के इस समय में उनके परिवाराें का ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढें   ओली का आरोप—अनुभवहीन सरकार के कारण देश बर्बादी की ओर

एक अधिकारी ने बताया कि पूरी योजना युद्ध स्तर की तैयारी को देखते हुए बनाई है। 24 घंटे के नोटिस पर हम कहीं भी पहुंच जाएंगे। 4 से 6 घंटे के बीच सुसज्जित अस्पताल समेत पूरी व्यवस्था जमीन पर उतार देंगे। 30 घंटे में सेना 8 लाख मरीज संभालने के लिए मॉड्यूलर अस्पताल बना सकती है। वहां सर्जरी तक की सुविधा होगी। अभी सेना के 6 क्वारेंटाइन सेंटर्स में 1059 लाेगाें काे रखा है।

यह भी पढें   ‘संगीत नाटक अकादमी सम्मान’२०२५ से सम्मानित हुए कुणाल

सेना के पास पर्याप्त पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट

रक्षा सेना मेडिकल सेवा के महानिदेशक और ले. जनरल अनूप बनर्जी ने बताया कि सेना को इस महामारी से निपटने में लगाया जाता है ताे हमारी पूरी तैयारी है। सेना के पास पर्याप्त पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट हैं। ऐसे और भी उपकरण खरीदने की योजना तैयार है। तीनों सेनाएं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत एकजुट होकर वायरस से लड़ने के लिए समन्वय कर रही हैं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के संस्थापन इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

सेना के 5 अस्पताल तैयार
सेना, नौसेना और वायुसेना के 5 अस्पतालों में काेराेना की जांच हो सकती है। 6 अन्य अस्पताल इस सुविधा से लैस किए जा रहे हैं। वायुसेना के विमानों से दूरदराज के स्थानों से जांच नमूने लैब तक पहुंचाए जा रहे हैं, जबकि जबकि तटीय इलाकों, खासकर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में नौसेना जुटी हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com