साझा पार्टी द्वारा उच्च स्तरीय विज्ञ समूह और सर्वदलीय राजनीतिक संयन्त्र निर्माण के लिए प्रस्ताव
काठमांडू, २९ मार्च । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) द्वारा सिर्जित समस्या और संभावित समस्या निराकरण के लिए साझा पार्टी ने उच्च स्तरीय विज्ञ समूह और सर्वदलीय राजनीतिक संयन्त्र निर्माण के लिए सरकार को सुझाव दिया है । उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल मार्फत प्रधानमन्त्री समक्ष एक ज्ञापनपत्र पेश करते हुए साझा पार्टी कहा है कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व आक्रान्त है, संभाव्य दुष्परिणाम का आंकलन नहीं किया जा सकता । उसका कहना है कि ऐसी पृष्ठभूमि उच्चस्तरीय विज्ञ समूह और सर्वदलीय राजनीतिक संयन्त्र निर्माण करना जरुरी है ।
साझा पार्टी को यह भी कहना है कि स्रोत और साधन में कमजोर नेपाल के लिए कोरोना एक अकल्पनीय और विकराल अवस्था सिर्जना कर सकती है । उसने आगे कहा है कि तत्कालीन और दीर्घकालीन संकट को दृष्टिगत कर सरकार को आगे बढ़ना जरुरी है । सरकार के समक्ष पेश सुझाव पत्र में पार्टी संयोजक रवीन्द्र मिश्र और प्रवक्ता डा. सूर्यराज आचार्य ने हस्ताक्षर किया है ।

