कोरोना नियन्त्रण के लिए कांग्रेस नेता बडू ने दिया ५ सुझाव
काठमांडू, २९ मार्च । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा पूर्व मन्त्री दिलेन्द्र प्रसाद बडू ने कोरोना वायरस (कोभिड–१९) नियन्त्रण के लिए सरकार को ५ सुझाव दिया है । लकडाउन की समयावधि को अपातकालीन समयावधि के रुप में प्रयोग करने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने ऐसा सुझाव दिया है ।
अपनी सुझाव में नेता बडू ने कहा है कि पड़ोसी देश भारत, चीन एवं खाडी देशों से नेपाल आए सम्पूर्ण नागरिकों की सरकारी अभिलेख रखा जाए और उन लोगों की स्थायी बासस्थान को ट्रैकिङ किया जाए । उनका कहना है कि अगर कोई ट्रेकिङ में नहीं मिले तो अनुसंधान कर पता लगाया जाए और उन लोगों के ऊपर कोरोना परीक्षण किया जाए । उन्होंने यह भी कहा है कि विदेश से आनेवाले सभी को अनिवार्य क्वारेन्टाइन में रखा जाए और जिस में कोरोना लक्षण पाया जाता है उसको उपचार के लिए भेजा जाए ।
साथ में नेता बडू ने स्वास्थ्यकर्मियों कि सामूहिक सुरक्षा के लिए भी सरकार से आग्रह किया है ।

