Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल : लॉकडाउन को अगले सात अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय

 

काठमांडू ।

 

 

 

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए नेपाल में रविवार शाम देशभर में जारी लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। नेपाल में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या पांच पहुंच गई है।

राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निवास बालुवाटार में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। इस दौरान लॉकडाउन को अगले आठ दिनों सात अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते ही सरकार ने देश में लॉकडाउन लागू किया था, जो इस महीने की 31 तारीख को समाप्त होने वाला था।

यह भी पढें   कुलमान घिसिंग की चेतावनी: 'जेनजी आंदोलन का बलिदान इतिहास मात्र नहीं बनना चाहिए'

रविवार दोपहर उप-प्रधानमंत्री ईश्वर प्रकाश की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय सरकारी समन्वय समिति ने ओली के नेतृत्व वाले प्रशासन को लॉकडाउन का विस्तार करने की सिफारिश की थी। सरकार ने साफ कर दिया है कि नियम की अवहेलना करने वालों को संक्रामक रोग अधिनियम के अनुसार दंडित किया जाएगा।

एक वीडियो बयान में ईश्वर पोखरेल ने कहा, मैं विभिन्न पृष्ठभूमि के सभी लोगों से संयुक्त रूप से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह युद्ध केवल केंद्र सरकार का नहीं है, इसे सामूहिक रूप से लोगों द्वारा लड़ा जाना है। यह मानव सभ्यता, समृद्धि, प्रगति और विकास को बचाने के खिलाफ युद्ध है। इसके खिलाफ लड़ने के लिए लोगों के बीच एकता महत्वपूर्ण है।।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 सितंबर अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

रविवार दोपहर पोखरेल के नेतृत्व वाली समिति ने अप्रैल के मध्य तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध का विस्तार करने का निर्णय लिया था। नेपाल में 24 मार्च से पूर्ण रूप से तालाबंदी की जा रही है, जिस दिन कतर होकर फ्रांस से लौटे 19 साल का शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। वहीं, दूसरा वायरस सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर पांच हो गए। इससे निपटने के लिए सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com