Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘दोस्तों खुशखबरी है आपके लिए,कोरोना वायरस का आ चुका हैGPB21D.वैक्सीन :कॉमेडियन भारती

 

 

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस वायरस से निजात पाने के लिए वैक्सीन के बारे में बताया। अभिनेत्री का दावा है कि इस वैक्सीन से कोरोना किसी को भी नहीं होगा।इस वीडियो को भारती ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा- ‘कृपया ध्यान से देखना और सुनना।’ वीडियो में भारती कह रही हैं- ‘दोस्तों खुशखबरी है आपके लिए। कोरोना वायरस का जो वैक्सीन है वो आ चुका है। इसका नाम है GPB21D.. अगर आप इसे 21 दिन तक कम से कम लेते हैं तो इससे आपको कोरोना वायरस नहीं होगा।’
भारती वीडियो में आगे कह रही हैं- ‘साथ में ये जो कोरोना वायरस किसी और को भी नहीं फैलेगा। इस वैक्सीन का पूरा नाम है- घर पर बैठो कम से कम 21 दिन के लिए।’ भारती के इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। भारती का ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है इसमें वो पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन कर रही हैं। साथ ही लोगों से घर पर बैठने की अपील भी कर रही हैं।
सभी सितारे इस वक्त घर पर ही है और अपने अपने तरीके से प्रशंसकों से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं। भारती के अलावा कई और सितारों ने इस तरह से वीडियो पोस्ट कर लोगों से घर बैठने की अपील की है। वहीं कुछ सितारे लाइव चैट के जरिए भी अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *