Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन बढने के बाद सवारी पास लेने वालों की भीड

 

३० मार्च, भक्तपुर । कोरोना वाइरस का संक्रमण रोकने के लिये सरकार ने लकडाउन का अवधि एक सप्ताह के लिये और बढा दिया है जिससे सवारी पास लेने की भीड बढ गई है ।
पहले का लकडाउन का समय १८ गते चैत्र के सुबह तक समाप्त होने वाला था जिसमें और ८ दिन का लकडाउन बढाया गया है । लकडाउन का समय बढाये जाने के बाद प्रशासन में सवार िपास लेने वालों की भीड लग गई है ।
भक्तपुर की जिला अधिकारी हुमकला पाण्डे ने जानकारी दी कि पास लेने वालों की संख्या बढने के बाबजुद भी दूसरी सूचना नहीं आने तक पास देना बन्द कर दिया गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी पाण्डे ने जानकारी दी कि केन्द्र से ही दूसरा पास आयेगा और सिर्फ अत्यावश्यक को ही दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि सन्चारकर्मी को भी सूचना विभाग के परिचयपत्र के आधार पर ही सवारी पास दिया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com