एम्बुलेन्स और मोरटरसाइकिल टकराने से एक की मौत, दो घायल
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला स्थित कोहलपुर नगरपालिका वार्ड नं. ११ न्यूरोड में आज (मंगलवार) सुवह एम्बुलेन्स और मोटर साईकल एक–आपस में टकराने से एक की मौत और दो घायल हुए हैं । कोहलपुर मेडिकल कॉलेज से मरीज लेकर नेपालगन्ज की ओर जना रहे भे १ च ८२४ नम्बर की एम्बुलेन्स और से ५ प ४८४ नम्बर की मोटर साइकल आपस में ठक्करा था । दुर्घटना के बाद तुरुन्त ही उपचार के लिए उन लोगों को शिक्षण अस्पताल कोहलपुर पहुँचाया गया ।
अस्पताल पहुँचाते ही शोभा केसी बटाला को चिकित्सक ने मृत घोषणा किया । मृतक शोभा केसी बटाला बैजनाथ गाँउपालिका स्थित बनकटुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अनमी के रुप में कार्यरत थे । इसकी जानकारी बैजानाथ गाँउपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख घननाथ योगी दी । २८ वर्षीया शोभा कालीकोट जिला नरहरिनाथ गाउँपालिका के स्थायी निवासी हैं ।
मृतक शोभा केसी बटाला मोटर साइकल के पीछे सवार थी । मोटरसाइकल चालक डन्ड बिक्रम बिष्ट गम्भीर घायल हैं । एम्बुलेन्स चालक बारबर्दिया नगरपालिका वार्ड नं. –६ बर्दिया के निवासी रामबहादुर थारु भी घायल हुये है । घायल दोनों को उपचार के लिए शिक्षण अस्पताल कोहलपुर पहुँचाया गया है । ईलाका प्रहरी कार्यालय कोहलपुर के डिएसपी कुलदीप चन्द ने बताया कि एम्बुलेन्स चालक को ईलाका प्रहरी कार्यालय ने अपने नियन्त्रण में लिया गया है ।

