Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवाओं की सक्रियता में विपन्न समुदाय को राहत वितरण

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल । विश्ववयापी रुप में फैला हुआ कोराना भाइरस के कारण आज बिश्व ही आक्रान्त है, नेपाल में भी उसका भारी प्रभाव पड़ रहा है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में बाँके जिला के कुछ युवाओं ने जानकी गावँपालिका वार्ड नं. ३ के विपन्न समुदाय के लोगों को राहत सामग्री बितरण किया गया है ।
राष्ट्रीय युवा संगठन के नेता जीत शेष के अगुवाई में युवाओंने इस प्रकार का सामाजिक कार्य शुरु किया है । जीत शेष ने कहा कि बिपत्ति के समय में किसी को भूखे ना पड़े, यही उद्देश्य के साथ विपन्न परिवारों को चावल, दाल, साबुन जैसे अत्यावश्यक सामान बितरण किया गया है । उनके अनुसार करीब ३८ घर परिवारों को राहत सामाग्री बितरण किया ।
बताया गया है कि प्रति परिवार १० केजी चावल, १ केजी दाल, १ पकेट तेल, १ पकेट नमक, १ साबुन राहत सामाग्री के रुप में वितरण किया गया । राष्ट्रीय युवा संघ के नेता जीत शेष और जानकी गाँवपलिका वार्ड नं.–३ कारमोहना गाँव के सहादत अली, कमलेश वर्मा, भन्दु पासी, दिपेश वर्मा, इर्शाद शेख, राजकुमार क्षेत्री जैसे समाजिक कार्यकताओं की पहल में यह कार्य हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com