राष्ट्रपति ने अघोषित रुप मे समय सीमा बढाया ।
काठमांडू । राष्ट्रपति के लिखित आग्रह अनुसार सहमतीय नयी सरकार गठन के लिए विगत दो महिने से जारी श्रृखला अभी तक अन्त नहीं हुआ है । इसी श्रृखला के दसवें चरण में मंगलबार राष्ट्रपति ने बिनातिथि के ही फिर समयावधी बढ़ा दिया है । इससे पहले अन्तरिम संविधान के धारा ३८ ९१० को उधृत करते हुए राष्ट्रपति डा। यादव द्वारा नये सरकार गठन के लिए सभी दलों को निश्चित दिन की तिथि निर्धारण किया जाता था । लेकिन बार–बार समयसीमा बढ़ाने से भी राजनीतिक दल नयी सरकार गठन के लिए असफल होने के कारण उन्होंने इस बार ऐसा किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है, ‘प्रधानमन्त्री का चयन और मन्त्रिपरिषद् गठन के लिए अन्तरिम संविधान की धारा ३८ ९१० अनुसार के प्रक्रिया को निरन्तरता दिया गया है ।’ मंगलबार ही राष्ट्रपति डा। रामवरण यादव और विभिन्न १५ दलों के बीच सामूहिक बातचित भी हुइ थी । उस बातचीत के क्रम में राष्ट्रपति डा। यादव ने अगामी माघ १५ गते के भितर सहमति करने के लिए आग्रह किया गया है । अगर इस अवधि में भी सहमति नहीं बन पाई तो दूसरा विकल्प के लिए भी उन्होंने दलों को आग्रह किया है ।

