कोरोना कोष में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र की ओर से २ करोड
काठमांडू, १अप्रिल । कोराना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा गठित कोष में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने २ करोड़ सहयोग किया है । हिमानी कोष मार्फत उन्होंने सहयोग रकम कोरोना कोष में जमा किया है । एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है– ‘राहत, उद्धार एवं व्यवस्थित बन्दोबस्ती के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी पक्ष से जो काम हो रहा है, उसको प्रशंसका करते हुए राहत कार्य को और भी प्रभावकारी बनाने के लिए अनुरोध करता हूँ । दुःख, कष्ट और आपदा की इस घडी में अन्य लोगों की तरह हमारी ओर से भी हिमानी कोष को २ करोड़ रुपये दी जाती है, जो सरकार द्वारा गठित कोरोना वायरस संक्रमण, रोकथाम, नियन्त्रण और उपचार कोष’ में दाखिला करने के लिए कहा गया है ।’
पूर्व राजा शाह ने यह भी कहा है कि वर्तमान परिस्थिति से मुक्त होने के लिए लकडाउन ही एक मात्र विकल्प है, जो हम लोग जानते हैं ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘लकडाउन उलंघन करने की छूट किसी को भी नहीं है, सभी लोगों को जिम्मेवार बनना है । संकटपूर्ण इस घडी में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा क्रियाशील चिकित्सक, नर्स, अन्य स्वास्थ्यकर्मी तथा नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस लगायत सम्पूर्ण सुरक्षाकर्मी के साथ साथ जनता को सू–सुचित करनेवाले संचारकर्मियों के प्रति आभारी हूं ।’

