Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही देश के नागरिकों के प्रति राज्य को गैर जिम्मेवार होना ठीक नहीं हैः पौडेल

 

काठमांडू, १ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रदीप पौडेल ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सिर्जित संकटपूर्ण घड़ी में अपने देश वापस होनेवाले नागरिकों के प्रति राज्य गर जिम्मेवार होना ठीक नहीं है, उन लोगों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सरकार की है । बुधबार परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली को मेन्सन करते हुए एक ट्वीट मार्फत हुए उन्होंने कहा है कि संकटपूर्ण घडी में देश को स्मरण कर आनेवालों को तिरस्कार करना और निर्दयी होना ठीक नहीं है ।
नेता पौडेल ने कहा है– ‘धार्चुला की ओर से नेपाल प्रवेश करनेवाले नेपाली हैं । वे लोग नेपाल प्रवेश करते हैं तो संक्रमण ना फैल जाए, इसके लिए सचेत होने की जरुरत है । लेकिन अपने नागरिक को प्रवेश करने से रोक कर नागरिक हक छीन लेना ठीक नहीं है । संकटपूर्ण घडी में देश समझकर आनेवालों को तिरस्कार नहीं किया जाए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com