स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी नेपाल सेना को
काठमांडू, ३ अप्रिल । कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी अब नेपाली सेना को दिया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शुरु खरीद प्रक्रिया में करोड़ो का भ्रष्टाचार होने की आशंका होने के बाद कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समिति ने स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए नेपाली सेना को देने का निर्णय किया है ।
स्मरणीय है, इससे पहले स्वास्थ्य सेवा विभाग ने ओम्नी समूह को सामाग्री खरीद के लिए अनुमती दी थी, लेकिन उक्त समूह के साथ बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में सामान खरीद सम्बन्धी सम्झौता होने के कारण सरकार के विरुद्ध चारों ओर से आवाज आने लगी । जिसके चलते ओम्नी समूह के साथ की गई सम्झौता रद्द कर नेपाली सेना को जिम्मेदारी दी जा रही है ।

