Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वारंटाइन वार्ड में बिना पैंट के घूम रहे जमाती, नर्सों को कर रहे अश्लील इशारे

 

 

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में शामिल गाजियाबाद के लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड व क्वारंटाइन में रखा गया है, जहां इन पर मेडिकल स्टाफ के साथ अश्लीलता करने के आरोप लगे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र सिंह राणा ने नगर कोतवाल विष्णु कौशिक को पत्र लिखा कि जमाती बिना पैंट के वार्ड में घूमते हैं। ऐसी स्थिति में उनका इलाज संभव नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और मॉरीशस: मेरी यादगार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा ​: डॉ. रीना यादव

नर्सों की मानें तो जमाती उनसे बीड़ी-सिगरेट की मांग कर रहे हैं। साथ ही अश्लील इशारे कर आपत्तिजनक गाने तेज आवाज में बजाते हैं। इससे परेशानी हो रही है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे तक तब्लीगी जमात में शामिल हुए गाजियाबाद के 177 लोगों का पता लगाया जा चुका है। इनमें से पांच दिल्ली में और एक बरेली में भर्ती हैं। पांच एमएमजी अस्पताल, छह संयुक्त जिला चिकित्सालय, सूर्या अस्पताल व आरकेजीआइटी में 35-35 और सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल में 90 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जमाती और उनके संपर्क में आए लोगों की पड़ताल अभी भी जारी है।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

सीएमएस ने बताया कि महिला नर्स जैसे ही वार्ड में जाती हैं तो जमाती कपड़े बदलना शुरू कर देते हैं। बिना पैंट के वार्ड में घूमते रहते हैं। गंदे गाने सुन रहे हैं और स्टाफ नर्स व कर्मचारियों से बीड़ी-सिगरेट मांग रहे हैं। महिला कर्मचारियों को अश्लील इशारे कर रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड में रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताए जाने का भी जमाती मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा सैंपल लेने का भी विरोध कर रहे हैं। इसी तरह अन्य स्थानों से भी जमातियों के व्यवहार को लेकर शिकायत मिलीं।

यह भी पढें   हिमलुंग हिमाल में हिमस्खलन से तीन और शव बरामद, अब तक सात की मौत

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com