मोदी जी के आह्वान पर नेपाल में मनायी गई दीवाली, जोरदार दीप प्रज्वलित
मुरली मनोहर तिवारी (सीपू) | बीरगंज, 5 अप्रैल 2020 रविवार।
कोरोना भाइरस को हराने की लड़ाई में भारत के प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया था, उसे जबरदस्त उत्साह के साथ नेपाल में भी मनाया गया है।
बीरगंज में लोगो ने ना सिर्फ दिप जलाए बल्कि पूरी दीवाली ही मना लिया । यहाँ छतों पर दिप जलाने के साथ पटाखे, शंख, घंटी, बरतन की आवाजें गूंज रही थी।
इससे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का नेपाल में प्रभाव और कोरोना विरुद्ध लड़ाई में साथ होने का संकल्प दिखाई देता है। इससे स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी के साथ सभी सहयोग करने वालो का उत्साहवर्धन होगा और उपद्रवी तत्वो को सबक मिलेगा। इसी तरह की खबर हमे जनकपुर जलेश्वर भैराह्बा से भ आ रही है | काठमांडू में लोग अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित किया |





