Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद हरिनारायण रौनियार के प्रयास से पोखरिया में आइसोलेसन वार्ड

 

रेयाज आलम,बीरगंज, चैत २४ गते सोमवार | पर्सा क्षेत्र नम्बर ३ के सांसद एवम् समाजवादी पार्टी नेपाल के केन्द्रीय सदस्य हरिनारायण रौनियार के प्रयास से पोखरिया अस्पताल में कोरोना उपचार के लिए ५ शैया का आइसोलेसन वार्ड बन रहा है।

आइतबार पोखरिया नगरपालिका में हुए सर्वपक्षीय बैठक में अस्पताल में आइसोलेसन वार्ड बनाने का निर्णय किया गया। सांसद रौनियार के उपस्थिति में हुए बैठक में मेयर दीपनारायण रौनियार, उपमेयर सलमा खातुन, वडा अध्यक्ष और प्रहरी प्रशासन के प्रतिनिधि का सहभागिता रहा।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

पर्सा क्षेत्र नम्बर ३ के मध्य में स्थित पोखरिया में कोरोना उपचार के लागि आवश्यक आइसोलेसन निर्माण करने से संक्रमण नियन्त्रण होने का विश्वास किया जा रहा है। इसके पहले सांसद रौनियार के प्रयास से ३ अस्पताल में आइसोलेसन वार्ड का निर्माण हो चुका है।

सांसद रौनियार ने कहा कि, कोरोना फैलने नही देने, सतर्कता के साथ रहने और संक्रमित मिलने पर उपचार के पूर्वतयारी के लिए आइसोलेसन वार्ड अनिवार्य है। उन्होंने सरसफाइ को प्रभावकारी बनाने के लिए पोखरिया और पकाहामैनपुर में १००/१०० डस्टबिन उपलब्ध कराया।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com