वीरगंज में कोरोना उपचार केन्द्र खोलने के लिए अनुरोध
वीरगंज, ७ अप्रिल । वीरगंज में कोरोना उपचार केन्द्र खोलने के लिए मुख्यमन्त्री तथा मेयर से अनुरोध किया गया है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत को इसके संबंध में ध्यानाकर्षण कराया है । सांस्द यादव का कहना है कि वीरगंज स्थित नारायण अस्पताल प्रदेश नं. २ स्थित ४ जिलों के लिए महत्वपूर्ण है और यहां मरीजों की अधिक चाप होती है, इसीलिए यहां कोरोना परीक्षण, पिसिआर ल्याब, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरुक्षा के लिए पिपिई लगायत सामाग्री के साथ एक अलग ही कोभिड अस्पताल संचालन होना भी आवश्यक है ।
सांसद् यादव के नेतृत्व वीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख विजय कुमार सरावगी, नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट डा. मदन कुमार उपाध्याय और आकस्मिक विभाग प्रमुख तथा नेपाल चिकित्सक संघ नारायणी शाखा के महासचिव डा. उदयनारायण सिंह जैसे व्यक्तित्व संलग्न एक टोली ने कोरोना विरुद्ध वीरगंज में हो रहे तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमन्त्री राउत से आग्रह किया है कि यहां एक अलग ही कोरोना उपचार केन्द्र भी आवश्यक है ।
जवाफ में मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि वीरगंज के प्रति वह हरदम संवेदनशील हैं और आवश्यक कार्य आगे बढ़ाया गया है । उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण नियन्त्रण के लिए पिसिआर मसिन के साथ परीक्षण ल्याब तथा रोग उपचार क लिए जनकपुर और वीरगंज में कोभिड अस्पताल की व्यवस्था की गई है । उन्होंने यह भी कहा है कि नारायणी अस्पताल के चिकित्सकों के लिए लगभग ४० थान पिपिई, मास्क और गल्पस लगायत सामाग्री के साथ नारायणी अस्पताल में कोरोना परीक्षण और रोकथाम संबंधी कार्य आगे बढ़ाया गया है ।

