Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश से आए हैं तो खूद स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आईए, तब ही कोरोना नियन्त्रण में आएगाः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, ७ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अगर कोई विदेश से आए हैं तो उनको खूद स्वास्थ्यकर्मी तथा जनप्रतिनिधियों के संपर्क में जाना चाहिए, तब ही कोरोना नियन्त्रण के लिए किए गए सरकारी प्रयास सफल हो सकता है । देशवासी के नाम में मंगलबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । विशेष आग्रह के साथ प्रधानमन्त्री ने यह भी कहा है कि कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद विदेश से नेपाल आनेवाले हर व्यक्ति को क्वारेन्टाइन में रहना जरुरी है ।
स्मरणीय है, कोरोना वायरस संक्रमण व्यापक होने के बाद भारत सहित विभिन्न देशों से नेपाल आनेवाले नेपालियों की संख्या लाखों है । लेकिन अत्यधिक कम व्यक्ति ही स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में आए है । त्रास है कि संपर्कविहीन अपने ही घर में छीप कर रहनेवालों के कारण कई कोरोना वायरसक का संक्रमण तो नहीं फैल जाएगा ! इसीलिए प्रधानमन्त्री ने कहा है कि सरकार की ओर से क्वारेन्टाइन में रहने के लिए किए गए आग्रह पालन ना होने के कारण चिन्ता बढ़ रही है ।
प्रधानमन्त्री ने कहा है कि आगमी दो हफ्ता सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा– ‘आप लोगों से पुनः आग्रह है, स्वघोषणा के साथ आप लोग स्वास्थ्यकर्मी तथा जनप्रतिनिधियों के संपर्क में आए । आप की लापरवाही स्वयम् आप के परिवार तथा पूरा समुदाय और देश के लिए घातक हो सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *