कोरोना वायरस प्रति सरकार गम्भीर नहीं हैः कांग्रेस
काठमांडू, ७ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोभिड–१९) के प्रति सरकार गम्भीर नहीं दिखाई दे रही है । उसको कहना है कि हजारों नेपाली अपनी मातृभूमि को स्मरण कर सीमा तक आए गए हैं, लेकिन सरकार ने सीमा पार में ही उन लोगों को रोक कर रख दिया है । कांग्रेस ने कहा है कि उन लोगों को तत्काल नेपाल भीतर आने के लिए अनुमती देनी चाहिए । कांग्रेस ने कहा है कि उन लोगों को नेपाल के भीतर लाकर क्वारेन्टाइन में रखना चाहिए, यह अपने नागरिक के प्रति सरकार का कर्तव्य भी है ।
मंगलबार सम्पन्न पदाधिकारी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा कि सरकार जिसतरह गम्भीर होना चाहिए, उसतरह नहीं दिखाई दे रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘स्वास्थ्य सामाग्री खरीद में प्रक्रिया भी पारदर्शी नहीं दिखाई दी ।’ स्वास्थ्य सामाग्री खरीद में हुए अनियमितता छानबिन के लिए भी कांग्रेस ने मांग किया है । बैठक ने यह भी निर्णय किया है कि कारोना संक्रमण रोकने के लिए सम्पूर्ण पार्टी संयन्त्र को प्रयोग में लाया जाएगा और सरकार को भी सहयोग किया जाएगा ।

