Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कीर्तिपुर निवासी विद्यार्थियों के लिए नगरपालिका ने शुरु किया राहत वितरण

 

काठमांडू, १२ अप्रिल । लकडाउन में फसे हुए और कीर्तिपुर में रुम किराय में लेकर रहनेवाले विद्यार्थियों को कीर्तिपुर नगरपालिका ने राहत वितरण किया है । विशेषतः कीर्तिपुर क्षेत्र में रुम लेकर एवं होस्टल में रहनेवाले विद्यार्थियों को पहचान कर खाद्यान्न लगायत राहत समाग्री वितरण किया गया ।
कीर्तिपुर नगरपालिका की उपमेयर सरस्वती खड्का ने कहा कि लकडाउन की समस्या थप होने के कारण कई लोग समस्या में हैं, इसीलिए उन लोगों को पहचान कर राहत वितरण किया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका के भीतर रहनेवाले किस को भी भूखे रहना नहीं पड़ेगा ।
उपमेयर खड्का का कहना है कि कीर्तिपुर क्षेत्र में विशेषतः विद्यार्थियों को प्राथमिकता में रखकर राहत वितरण किया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका स्थित वडा कार्यालय की ओर से पीडित विद्यार्थी एवं अन्य विपन्न सर्वसाधारण की तथ्यांक संकलन हो रहा है, जो राहत के लिए योग्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *