सशस्त्र पुलिस में कार्यरत १३ एसपी हो गए एसएसपी में बढ़ोत्तरी
काठमांडू, १२ अप्रिल । सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत १३ पुलिस उपरीक्षक (एसपी) वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) में बढ़ोत्तरी हो गए हैं । सशस्त्र पुलि बल प्रधान कार्यालय में आइतबार सम्पन्न बढुवा समिति बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
समिति बैठक ने एसपी विदुर खड्का, भेष बहादुर साह, प्रदीप कुमार पाल, लक्ष्मण बहादुर सिंह, शान्ति कुमार कार्की, कृष्णराज पाठक, जयबहादुर खड्का, नेत्र कुमार खत्री, प्रकाश श्रेष्ठ, बेनु प्रसाद पाठक, श्याम कोइराला, सुदेश कुमार गुरुङ और रमेश कुमार सुवेदी को एसएसपी में बढ़ोत्तरी के लिए सिफारिश किया है ।
बढ़ोत्तरी के संबंध में जो संतुष्ट नहीं है, वह ७ दिन के भीतर सशस्त्र पुलिस प्रधान कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

