अश्लीलता और अराजकता की बाढ
हिमालिनी डेस्क
नेपाल में जितनी भी फिल्में बनती हंै, उन में से बहुत ही कम फिल्में अपना निवेश वसूल करती हैं। फिल्म जगत की ऐसी आर्थिक दयनीय अवस्था लम्बे समय से विद्यमान है। ऐसी ही अवस्था में सन् २०१२ में निर्मित कुछ नेपाली फिल्मों का आर्थिक बाजार बहुत ही फायदेमन्द रहा और उन में से कुछ ने चर्चे भी बटोरे। लेकिन आर्थिक लाभ प्राप्त करनेवाली और चर्चे में आनेवाले जितनी भी फिल्म रही हैं, उन को नेपाली फिल्मी दुनियाँ की पुरानी पीढÞी महत्व नहीं देती हैं। क्योंकि इस साल चर्चे में आनेवाले फिल्मों में अश्लीलता और अराजकता की पराकाष्ठा रही है। 
वर्षकी शुरुवात में निश्चल बस्नेत द्वारा निर्देशित ‘लूट’ ने खूब सर्ूर्खियां बटोरी। चलचित्र विकास बोर्ड चलचित्र के क्षेत्र में संकटकाल घोषणा करने की तैयारी कर ही रहा था, ऐसी ही अवस्था में ‘लूट’ पर््रदर्शन में आया और उसका आर्थिक व्यापार भी अधिक हुआ। उस फिल्म में जितना निवेश किया गया था, उससे सौ गुणा ज्यादा मुनाफा होने का दावा फिल्म निर्माता करते हैं। लेकिन चलचित्र की कथाबस्तु आपराधिक, चोरी-डकैती जैसे पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ कलाकार अपने सम्वाद में ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, जो सभ्य परिवार और समाज को शोभा नहीं देता। इसी तरह ‘लूट’ ने नायक सौगात मल्ल और नायिका सुषमा कार्की को भी चर्चा में लाया।
उसके बाद चर्चा में आए चलचित्र है- दीपेन्द्र खनाल द्वारा निर्देशित ‘चपली हाइट’। यह फिल्म भी पारिवार के साथ देखने योग्य नहीं है। चलचित्र में समावेश अश्लील शब्द और दृश्य के कारण अपने भाइ-बहनों के साथ मिलकर देखा नहीं जा सकता है। लेकिन यह फिल्म भी आर्थिक रुप में सफल रही। इसी चलचित्र ने नवनायिका विनीता बराल को भी फिल्मी क्षेत्र में स्थापित किया।
नेपाली फिल्म जगत में निर्माण होनेवाली फिल्मों के नये-नये कलाकार आपराधिक कथावस्तु और अश्लील सम्वाद के कारण चर्चा में आए। जिसके कारण राजेश हमाल, भुवन केसी, करिश्मा मानन्धर, शिव श्रेष्ठ, श्रीकृष्ण श्रेष्ठ, दिलीप रायमाझी जैसे कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म इस साल चर्चा में नहीं आई। जब लूट और चपली हाइट जैसी फिल्म आर्थिक रुप में सफल रहा, तब उसी की नकल करते हुए फिल्म बनानेवाले बहुत से लोग आगे आए। उस में से कुछ फिल्मों ने तो सफलता भी हासिल किया लेकिन बहुत फिल्म असफल भी रही। चपली हाइट की ही नकल करते हुए ‘जस्ट फर यु, ‘एटिएम’, ‘विन्दास’ जैसी बहुत फिल्में बनी। एटिएम हल में तो लगा था, लेकिन प्रशासन द्वारा रोक लगाने के कारण एक रोज से ज्यादा वह फिल्म नहीं चल पाई।
नकारात्मक विषयवस्तु और सन्देश से परिपर्ूण्ा कुछ फिल्मों ने आर्थिक सफलता तो हासिल किया लेकिन इससे युवा पीढÞी गुमराह हो सकती है। यह बात नवनिर्देशक के रुप में उभर रहे निर्देशक विश्वास भण्डारी भी स्वीकार करते हैं। ‘नजरको फूल’ के निर्देशक रहे भण्डारी कहते हैं- ‘बहुत नवनिर्देशक और निर्माता पैसे के पीछे लगे हुए हैं। अपने द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रभाव समाज में किस तरह पडÞ रहा है और युवाओं को किस राह पर ले जा रहा है – इसका कोई खयाल नहीं रखते।’ सन् २०१२ से फिल्मी क्षेत्र में नये निर्माता, निर्देशक और कलाकार का प्रवेश होना खुशी की बात बताते हुए भण्डारी आगे कहते हैं – ‘लेकिन समाज को गलत राह पर लेजानेवाली फिल्मों को बढÞवा नहीं देना चाहिए।’
नेपाली चलचित्र इतिहास में धूम मचाने में सफल ‘लूट’ का असभ्य संवाद और सन्देश ने तो नयी बहस ही शुरु करवा दी। इसी तरह ‘चपली हाइट’ में प्रस्तुत यौन विषयवस्तु और अश्लील दृश्य के कारण भी फिल्मी क्षेत्र में नयी बहस छिडÞ गयाहै । कैसे विषयवस्तु और दृश्य को समेटा जाय और कैसे को नहीं, इस में नयी और पुरानी पीढिÞयों के बीच द्वन्द्व जारी है।
व्यवहार भी अश्लील
चपली हाइट जैसी अश्लील फिल्म में अभिनय करके चर्चा में आई नायिका विनिता बराल का वास्तविक जीवन भी वैसा ही अश्लील देखने को मिला। बराल को अश्लील सम्वाद और व्यवहार के कारण पुलिस प्रशासन तक जाना पडÞा। उन्होंने कलाकार दिक्पाल कार्की के साथ मिलकर इन्टरनेटमार्फ सहकर्मी अन्य कलाकर्मियों को अश्लील गाली और धम्की दी थी। इसी आरोप में बराल के विरुद्ध साइबर क्राइम सम्बन्धी केस भी दर्ज हुआ था। मोडल तथा नवनायिका दीपशिखा खड्का ने उनके विरुद्ध १४ आषाढÞ में महानगरीय प्रहरी परिसर हनुमानढÞोका में मुद्दा दायर की थी।
इसी तरह चपली हाइट के नायक राज घिमिरे के विरुद्ध भी ऐसा ही केस दर्ज हुआ। आषाढÞ ६ में जावलाखेल स्थित महानगरीय प्रहरी परिसर में दर्ज किए गए मुकदमे में लिखा है- ‘चपली हाइट के नायक राज घिमिरे द्वारा अश्लील गाली गलौज तथा धम्की आ रही है।’ इस तरह के मुकदमें दर्ज करानेवालों में चलचित्र निर्माता राजेश घतानी, चलचित्र लेखक शिवम् अधिकारी, नायक यशराज आदि हैं। घिमिरे पर नक्कली फेशबुक आइडी बनाकर ऐसी हरकत करने का आरोप लगाया गया है।
राजेश हमाल विवाद में
नेपाली सिने क्षेत्र में महानायक के रुप में परिचित नायक राजेश हमाल अभी भी अविवाहित हैं। उम्र के हिसाब से पाँच दशक के करीब हमाल सन् २०११ के आखिर में भी एक महिला के कारण चर्चा में आए थे। चितवन प्रहरी में हवल्दार के रुप में कार्यरत तीन सन्तान की माँ बालकुमारी अधिकारी ने दावा किया था- ‘नायक हमाल मेरा पति है।’ उसके बाद तनाव में रहे हमाल के सँग विवाह करने के लिए दूसरी युवती भी आगे आई। श्रावण २०१२ में अपने को हमाल की प्रेमिका का दावा करती हर्ुइ १९ वषर्ीया अभिरुचि बुढÞाथोकी ने फिल्मी मीडिया के अन्दर हंगामा खडÞा कर दिया। बुढाथोकी ने कहा हैं कि जब मैं बाल्यावस्था में ही थी और अच्छी तरह बोल भी नहीं सकती थी, उसी समय से ही मैंने हमाल से प्यार किया है।’ अपने को हमाले के प्रति डार्इहर्टफ्यान होने का दावा करनेवाली बुढाथोकी कहती है- ‘जब तक वह शादी नहीं करेगा, तब तक मैं भी शादी नहीं करुँगी। मुझे तो लगता है, हमाल मेरे लिए ही बना है।’ लेकिन इधर राजेश हमाल कहते हैं कि वह दूसरे ही २५ वषिर्या एक युवती के प्रेम में हैं, जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। लेकिन वह युवती कौन है और हमाल कब शादी करेंगे, यह उन्होंने नहीं बताया।
रेखा और छवि का बिछोड
नेपाली सिने क्षेत्र के हाँट नायिका रेखा थापा ने अपने वैवाहिक जीवन का अन्त्य इसी साल किया है। रेखा ने अपने पति छवि ओझा के साथ जेष्ठ ९ गते औपचारिक रुप में वैवाहिक सम्बन्ध अन्त्य होन की घोषणा की थी। दोनों ने फिल्मी पत्रकार प्रकाश सुवेदी के समक्ष ऐसी घोषणा की। छवि ओझा फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। रेखा और छवि के बीच २० साल से ज्यादा का अन्तर है। और उन्होंने १२ साल पहले शादी की थी। रेखा को छवि ने ही फिल्मी दुनियाँ में प्रवेश कराया था। वैवाहिक सम्बन्ध का अन्त्य होते हुए भी उन लोगों ने दावा किया है कि हमारे व्यावसायिक और फिल्मी सम्बन्ध तो निरन्तर जारी ही रहेंगे।
मिस नेपाल सृष्टि श्रेष्ठ
सन् २०१२ में हुए मिस नेपाल की उपाधि बेलायत निवासी सृष्टि श्रेष्ठ ने जीता। नेपाल के चितवन मूल निवासी श्रेष्ठ इससे पहले भी मिस नेपाल में सहभागी होने के लिए नेपाल आई थी। पढर्Þाई के कारण वह पुनः बेलायत वापस चली गई थी। लेकिन सन् २०१२ में हर्ुइ प्रतियोगिता में उसी सृष्टि ने उपाधि को चूमा। उस प्रतियोगिता में मिस नेपाल अर्थ की उपाधि नगमा श्रेष्ठ और मिस नेपाल इन्टरनेशनल की उपाधि शुभेच्छा खड्का ने जीती थी।
लिङ्ग परिवर्तन
नेपाल के चर्चित हास्यव्यंग्य कलाकार सन्तोष पन्त के १९ वषर्ीय पुत्र प्रतीक ने सन् २०१२ के शुरु में ही अपना लिङ्ग परिवर्तन करवाया, वे पुरुष से महिला बन गए। साथ में उन्हों ने अपने नाम प्रतीक से केटलिन में रुपान्तरित किया। यह समाचार इस अर्थ में भी चर्चा में रहा कि प्रतीक वह पहला नेपाली नागरिक है, जिस ने लिङ्ग परिवर्तन करके अपने को पुरुष से महिला बनाया।
ज्योति की आत्महत्या
नेपाली चलचित्र क्षेत्र में नवनायिका के रुप में आ रही नायिका जेसिका -ज्योति) खड्का ने जेष्ठ २९ गते आत्महत्या कर ली। कान्तिपुर टेलिभिजन से प्रसारित ‘तीते करेली’ नामक टेलिसिरियल से ७ वर्षपहले आपनी अभिनययात्रा शुरु करनेवाली ज्योति ने ‘जंगल क्वीन’, ‘जंगल क्वनी-२’, ‘अचानक’, ‘मेरोमाया तिमीलाई’ सहित फिल्मों में मुख्य नायिका के रुप में अभिनय किया था। जिस समय वह ‘तीते करेली’ सिरियल में अभिनय करती थी, उसी समय में उसकी भेंट गायक तथा कलाकार प्रकाश ओझा के साथ हर्ुइ। प्रकाश ने अपने जाल में फँसाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया, जिसे विडियो बनाकर र्सार्वजनिक कर दिया। फिर भी अपनी अभिनय यात्रा को ज्योति ने नहीं रोका। जानकार लोग बताते है कि उसी विडियो के कारण सिर्जित तनाव में आकर उसने अन्ततः आत्महत्या कर ली।

