Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए संसदीय समिति ने किया आग्रह

 

काठमांडू, १५ अप्रिल । प्रतिनिधिसभा शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए जल्द से जल्द स्वास्थ्य सामाग्री खरीद किया जाए । मंगलबार भीडियो कन्फ्रेस द्वारा आयोजित बैठक में बोलते हुए समिति सदस्यों ने ऐसी धारणा व्यक्त किया है ।
वक्ताओं ने कहा है कि भेन्टिलेटर, पिपिई, मास्क, किट लगायत स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए सरकार से आग्रह किया है । बैठक हल में गगन थापा, खगराज अधिकारी और जीवनराम थापा उपस्थित थे, बांकी १४ सांसद् भीडियो कन्फ्रेन्स मार्फत उपस्थित थे । समिति सभापति जयपुरी घर्ती ने कहा– ‘कोरोना वायरस ल्याब टेस्ट तीव्र रुप में आगे बढ़ाने के लिए और क्वारेन्टाइन तथा आइसोलेशन में रहनेवालों को उचित व्यवस्थापन के लिए कहा गया है । कोरोना भायरस की त्रास में रहे लोगों के लिए मनोपरामर्श संबंधी व्यवस्था भी होनी चाहिए, इसके लिए भी सरकार को ध्यानाकर्षण किया गया है ।’
कोरोना वायरस के अलवा अन्य मरीजों की उपचार व्यवस्था भी प्रभावकारी बनाने के लिए समिति ने सरकार से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com