वायुसेवा निगम के कार्यकारी अध्यक्ष में पूर्व सचिव घिमिरे नियुक्त
काठमांडू, १५ अप्रील । नेपाल वायुसेवा निगम के कार्यकारी अध्यक्ष में पूर्व सचिव सुशील घिमिरे नियुक्त हो गए हैं । संस्कृत, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्रालय के पूर्व सचिव घिमिरे को सरकार ने निगम में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है । घिमिरे लक्ष्मी बैंक संचालक समिति अध्यक्ष भी हैं ।
गत चैत्र ९ गते सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने घिमिरे को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है । नेपाल वायुसेवा निगम की अवस्था अध्ययन के लिए गठित कार्यदल में घिमिरे ने संयोजक रहकर भी काम किया है ।

