Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

 

काठमांडू, १५ अप्रिल । देश के विभिन्न भू–भाग में मौसम में बदली हुई है, बिजली के साथ बारिस होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है । कुछ पशु–पन्छी तथा धनमाल भी नष्ट हुआ है । दार्चुला जिला स्थित शैल्यशिकर नगरपालिका–६ तिखाधार गांव में बिजली गिरने से ७ वर्षीया लक्ष्मी खाती की जान गई है । घर के भीतर रहते वक्त ही उनके ऊपर बिजली गिरी थी । घटना मंगलबार रात ८ बजे की है ।
जिला पुलिस कार्यालय दार्चुला ने कहा है कि उक्त घटना में अन्य ५ लोग घायल हो गए है । पुलिस ने यह भी कहा है कि बिजली के कारण घर पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त हो गया है और घर में रहे कुछ गाय का भी जान गई है । इसीतरह दार्चुला में ही व्यास गांवपालिका–५ धौलाकोट में बिजली गिरने से एक भैस और कुछ बखरी का भी जान गई है ।
इधर मकवानपुर जिला में भी कुछ ऐसी ही घटना है । जिला स्थित राक्सीराङ गांवपालिका–७ धिराङ में बुधबार सुबह (आज) बिजली गिरने से ४१ वर्षीय चैत्र प्रजा की मौत हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com