Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोटी में कार दुर्घटना, ६ घायल, २ की अवस्था गम्भीर

 

डोटी, १५ अप्रील । डोटी जिला स्थित जोरायल गांवपालिका–१ घण्टेश्वर में एक कार दुर्घटना होने के कारण कार में सवार ६ घायल हो गए हैं । घायलों में से २ की अवस्था गम्भीर है । से १ च २३८८ नम्बर की कार बुधबार सुबह डडेल्धुरा से धनगढी की ओर जा रही थी ।
घण्टेश्वर पुलिस चौकी के अनुसार कार सुबह ९ः४५ में सड़क से ३ सौ मिटर नीचे खाई में गिर गया था । वे लोग जिला प्रशासन कार्यालय डडेल्धुरा से पास लेकर धनगढी की ओर आ रहे थे । कार में चालक मानबहादुर थापा, डडेलधुरा निवासी रामचन्द्र अवस्थी, रतन भण्डारी, आरनबहादुर थापा, एलिजा थापा और मान्धरी थापा सवार थे । पुलिस ने कहा है कि एलिजा और मान्धरी की अवस्था गम्भीर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com