Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पैदल यात्रियों को सहयोग करने के लिए तरुण दल ने किया आग्रह

 

काठमांडू, १७ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबद्ध नेपाल तरुण दल ने अपने मातहत रहे निकायों से आग्रह किया है कि राजमार्ग में यात्रारत पैदल यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें । तरुण दल अध्यक्ष जितजंग बस्नेत ने शुक्रबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पैदल यात्रा कर अपने घर की ओर जा रहे मजदूर वर्ग के लिए खाने और रहने की व्यवस्था किया जाए । नेपाली कांग्रेस संबद्ध कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
विज्ञप्ति में कहा है– ‘तरुण दल से आबद्ध सम्पूर्ण साथियों से आग्रह है कि अपने–अपने क्षेत्र से सहयोग करें । राजमार्ग से पैदल चलकर अपने घर की ओर जा रहे मजदूरों के लिए जगह–जगह खाना, पानी और रहने की व्यवस्था कर यात्रा को सहजता प्रदान करें । सरकार को सम्बोधन करते हुए सरकार से भी उन्होंने यही आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *