जनकपुर : महावीर चाैक में दाे महिलाएँ रुपए फेक कर भागी, लाेगाें में संक्रमण का त्रास
प्रदेश नम्बर २ के अस्थायी राजधानी जनकपुरधाम में २ महिलाओं ने सडक में यत्रतत्र १० रुपैयाँ का नोट फेक कर भाग गई । सडक में यत्रतत्र पैसा फेक कर भागने से स्थानीयवासी कोरोना भाइरस संक्रमण फैलने की आशंका से त्रसित हैं । स्थानीयवासियाें ने कोरोना संक्रमण फैलाने के उद्धेश्य से महिलाओं द्वारा रुपए फेकने की आशंका व्यक्त की है ।
जनकपुरधाम वडा नम्बर ४ के महावीर चोक में अपरिचित २ महिला ने सडक और दुकान के आगे रुपया फेका था । दाेनाें महिलाएँ नीले और हरे रंग की साडी में थी । स्थानीय शंबर साह ने कहा कि जब उन महिलाओं से पूछा गया कि रुपए क्याें फेक रही हाे ताे वाे पाेठिया की ओर भाग गई उनके पहनावे से वाे मुसलिम महिलाएँ लग रही थीं । प्रहरी निरीक्षक अशाेक झा ने कहा कि उनलाेगाें काे खाेजा जा रहा है जिन्हाेंने रुपए उठाए थे ।

